छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़सारंगढ़

कई कार्यालयों का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया आकस्मिक निरीक्षण

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मई :  कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ के कार्यालय तहसील, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,  जिला कोषालय, उप रजिस्ट्री सहित अधिकवक्ता कक्ष,डबल लॉक कक्ष, आवक जावक, निर्वाचन, खाद्य आदि शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में लिपिक से विवादित सीमांकन, नामांतरण के संबंध में जानकारी ली।अधिवक्ताओं से मुलाकात किए। उप पंजीयक को कलेक्टर ने अपने कार्यालय परिसर में आगंतुकों के लिए पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आधार पंजीयन शाखा में नागरिकों से क्या क्या आधार अपडेट करवा रहे, की जानकारी ली। इसी प्रकार राजस्व रिकॉर्ड का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम प्रखर चंद्राकर को रिकॉर्ड डिजिटल करने के संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू और तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, प्रकाश पटेल उपस्थित थे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button