स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को मिलेगी पर्यटन विकास की नई सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय करेंगे मयाली–बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन

जशपुरनगर 4 फरवरी 2026/ भारत सरकार, पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-योजना सीबीडीडी के अंतर्गत स्वीकृत मयाली–बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन कार्यक्रम 5 फरवरी 2026 को ग्राम खंडसा (मयाली) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विधिवत रूप से परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। मयाली–बगीचा विकास परियोजना के माध्यम से क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं जनजातीय विरासत को संरक्षित करते हुए समुदाय आधारित पर्यटन को सशक्त किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जशपुर जिले को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में नई पहचान प्राप्त होगी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला जशपुर श्री ओ. पी. चौधरी एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री राजेश अग्रवाल अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद, रायगढ़ लोकसभा श्री राधेश्याम राठिया की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती, अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर श्री सालिक साय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव तथा उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष जनपद पंचायत कुनकुरी श्रीमती सुशीला साय, अध्यक्ष जनपद पंचायत बगीचा श्रीमती गायत्री नागेश तथा सरपंच ग्राम पंचायत खंडसा श्री उमेश्वर सिंह की उपस्थिति भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button