देश विदेश

अगले महीने से बंद हो जाएगा गूगल हैंगआउट, इस तरह चैट और डेटा का बैकअप करें तैयार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अगर आप गूगल (Google) के मैसेजिंग सर्विस हैंगआउट (Hangout) को यूज करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, गूगल अब इस प्लेटफॉर्म को बंद करने जा रही है. इसकी जगह कंपनी नई मैसेजिंग सर्विस गूगल चैट (Google Chat) लॉन्च करेगी. ऐसे में हैंगआउट के यूजर्स को गूगल चैट पर शिफ्ट किया जाएगा. ऐसे में आपको हैंगआउट का डेटा संभालकर रख लेना चाहिए. आइए जानते हैं, क्या है गूगल चैट औऱ कब से हैंगआउट यूजर्स इस पर शिफ्ट किए जाएंगे और कैसे आप अपना डेटा सेव कर सकते हैं.

कब से शुरू होगी नई सर्विस

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल चैट 22 मार्च 2022 से वर्क करने लगेगा. ऐसे में जब आप हैंगआउट पर क्लिक करेंगे तो अपने आप आपको वहां से शिफ्ट करके गूगल चैट पर ले जाया जाएगा. सके बाद हैंगआउट का ऑप्शन बंद हो जाएगा. एक्सपर्ट की मानें तो वैसे तो हैंगआउट से डेटा उड़ने के चांस कम हैं, फिर भी आप एहतियातन हैंगआउट पर मौजूद जरूरी मैसेज और फाइल का बैकअप बनाकर रख लें.

2020 से ही इसे बंद करने पर चल रहा काम

आपको बता दें कि गूगल ने जून 2020 से ही हैंगआउट बंद करने पर काम शुरू कर दिया था. तब कंपनी इसे जीमेल से इंटीग्रेट करना चाहती थी. इससे पहले इस प्लेटफॉर्म को साल 2017 में Google Talk के नाम से लॉन्च किया गया था.

इस तरह लें बैकअप

अगर आप हैंगआउट का बैकअप लेना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले हैंगआउट पर जाएं.
  • अब सेटिंग में जाकर चैट के ऑप्शन को चुनें.
  • इसके बाद आपको एक्सपोर्ट मैसेज का विकल्प चुनना होगा.
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button