अन्यन्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, ASI ने स्वास्थ्य मंत्री को मारी गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है. उन्हें गांधी चौक के पास एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारी गई. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी. हालांकि उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है. घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है.

ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी.

ओडिशा के कैबिनेट मंत्री पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है, जोकि गांधी चौक में एएसआई के रूप में तैनात था. जानकारी के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नाबा दास पर गोली चलाई.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button