छत्तीसगढ़न्यूज़

सड़क किनारे जुआ खेलते धर दबोचे गये 06 जुआरी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जुआ फड से ₹45,000 के साथ 2 मोटर सायकल, 05 मोबाइल जप्त

रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशल एसपी लखन पटले, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ एवं जुआ-सट्टा पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 12.02.2022 के शाम करीब 05.30 बजे थाना प्रभारी सरिया को मुखबिर से सूचना मिला कि पंचधार रोड़ किनारे कुछ जुआडियान 52 पत्ते ताश से जुआ खेल रहे हैं । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ जाकर आरोपियों की घेराबंदी कर पंचधार रोड़ किनारे पुटु बाड़ी के पास से 06 जुआरियों को जुआ फड के पास गिरफ्तार किया गया है ।

जुआरियों से नकद 45,000 रूपये, 05 मोबाइल एवं फड के पास खड़े जुआरियों की 02 मोटर सायकल* की जप्ती की गई है । आरोपियों पर थाना सरिया में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । जुआ रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया सब इंस्पेक्टर के.के. पटेल के साथ आरक्षक राजकुमार साव, मोहन गुप्ता, मोहन पटेल,दिलीप साह शामिल थे ।

जुआ फड पर पकड़े गये आरोपि

(01)संजय पटेल उर्फ भोको पिता डोलानंद उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड 09 सरिया
(02) बोधराम सोनवानी पिता अतनु उम्र 32 वर्ष साकिन पुजेरिपाली सरिया
(03) अभिषेक श्रीवास्तव पिता अवधेश श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड 12 सरिया
(04) जितेंद्र जायसवाल पिता शिव जायसवाल उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड 08 सरिया
(05) सुमंत गुप्ता पिता स्व कुमाराम उम्र 52 वर्ष साकिन पंचधार सरिया
(06) तुलाराम साहा पिता जालंधर साहा उम्र 53 वर्ष साकिन पंचधार सरिया

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button