छत्तीसगढ़

भिलाई : स्टील सिटी प्रेस क्लब का बड़ा निर्णय : 60+ पत्रकारों को हर महीने दी जाएगी राशि

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भिलाई। स्टील सिटी प्रेस क्लब के गठन होते ही पत्रकार हित में फैसले शुरू हो गए हैं। आज स्टील सिटी प्रेस क्लब की पहली बैठक थी। इस बैठक में कई जरूरी निर्णय लिए गए। स्टील सिटी प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों के लिए कर्तव्य निधि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के क्लब सदस्यों (वरिष्ठ पत्रकार) को हर महीने 1000 रुपए की कर्तव्य निधि राशि दी जाएगी। इसे नए वित्तीय वर्ष से लागू किया जाएगा। 2022 के अप्रैल माह में ही पहला चेक जारी हो जाएगा। आज अध्यक्ष आनंद ओझा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी की ओर से प्रस्ताव आया कि वरिष्ठ पत्रकारों के हित में कुछ बेहतर किया जाए। क्लब की कार्ययोजना में सीनियर्स का आशीर्वाद लेने ये योजना लांच की गई है। बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने इस पर चर्चा की और मंजूरी दी। अध्यक्ष आनंद ने बताया कि, इस महत्वपूर्ण फैसले से शहर के 60+ वाले वरिष्ठ पत्रकार लाभान्वित होंगे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button