
पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–30.3.22
लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहते है,गाँव गाँव मे सदस्यता अभियान चलाएंगे-संतराम सलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष।
पखांजूर
आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पुरे प्रदेश के विधानसभावार ब्लॉक स्तर मे हर ब्लॉक मे एक-एक हजार सक्रिय सदस्य बनाने कि जिम्मेदारी दी गईं है।
आज अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बांदे, पखांजूर,बड़गाव के कार्यकर्ताओ मण्डल, ब्लॉक और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियो कि बैठक पखांजूर मे प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग संतराम सलाम के उपस्थिति मे किया गया। बैठक मे संगठन, सदस्यता अभियान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कि गईं।संतराम सलाम ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि एक महीने के लिए सब भूलकर सिर्फ सदस्यता अभियान पर प्राथमिकता के साथ गाँव गाँव मे जोर शोर से सदस्य बनाने पर पूरा फोकस करना होगा। और जो पार्टी ने टारगेट दिया है उसको हर हाल मे ईमानदारी से पूरा करना होगा।विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार ने कहा पंजाब जितने के बाद अब लोगों नें आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीद के साथ देख रहे है। लोग अब बदलाव चाहते है,पार्टी मे लोग जुड़ना चाहते है।जिला उपाध्यक्ष नीरज राय नें बताया पार्टी नें जिनको जहाँ भी सदस्यता अभियान के लिए जिम्मेदारी मिली है वहाँ पूरी लगन व ईमानदारी से काम करें। आज के बैठक मे प्रमुख रूप से-प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम सलाम,जिला उपाध्यक्ष नीरज राय,जिला कोस अध्यक्ष प्रदीप मंडल, विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश मजुमदार, संगठन मंत्री सुजीत कर्मकार, विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीनिवासन साहा ,देव कुमार दे उपाध्यक्ष,विधानसभा मीडिया प्रभारी संकर सरकार,बांदे ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मिस्री, पखनजुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय मजुमदार, गोण्डाहु मंडल अध्यक्ष गोपाल मजुमदार, मायपु मंडल अध्यक्ष अनूप मिस्त्री,कापसी मंडल अध्यक्ष प्रभास माली, मरोडा मंडल अध्यक्ष रंजन बांदे ब्लॉक सचिब देवजीत बिस्वास,दुकालू दुग्गा,विश्वनाथ उसेंडी श्मपद मंडल, जगनाथ,दयाल गुग्गा, समीर सरकार,सुब्रत मंडल,जगनाथ राय, आदि उपस्थित थे।



