CG IPS ट्रांसफर: कई जिलों के एसपी बदले गए आदेश जारी: देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
[img-slider id="274450"]
रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए नवीन पदस्थापना आदेश जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां कई जिलों के एसपी का तबादला किया गया है। गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 15 IPS अफसरों का तबादला किया गया है।
लिस्ट के अनुसार दुर्ग एसपी IPS अभिषेक पल्लव अब कबीरधाम की ज़िम्मेदारी संभालेंगे, आइपीएस भावना गुप्ता अब बेमेतरा जिले की कमान संभालेंगी,वही IPS सुनील शर्मा को अब सरगुजा जिले की ज़िम्मेदारी दी गई है।




