11th March 2026
देश विदेश की

हिजाब विवाद ने पकड़ी रफ़्तार! केसरिया साड़ी पहन महिलाओं ने निकाला जुलूस

पुणे: पूरे देश में कर्नाटक हिजाब केस को लेकर जंग छिड़ी हुई है. कुछ लोग विद्यालयों में हिजाब पहनने का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं. पुणे में हिंदू महासंघ ने कर्नाटक के विद्यालयों में हिजाब प्रतिबंध के सपोर्ट में जुलूस निकाला. हिंदू महासंघ की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को केसरिया रंग की साड़ी तथा ड्रेस पहनकर जुलूस निकाला.

वही पुणे के कुलदेवता कसबा गणपती मंदिर से इस जुलूस यात्रा का आरम्भ हुआ. शनिवार बाड़े तक ये जुलूस यात्रा निकाली गई. महासंघ की महिला कार्यकर्ताओं ने बताया, मुस्लिम परिवार एवं उनके परिवार वालों द्वारा विद्यालयों में बच्चों के हिजाब पहनने का समर्थन किया जा रहा है तथा इसलिए हमने निर्णय लिया है कि हम हमारे बच्चों को केसरिया रंग के ड्रेस में विद्यालय भेजेंगे.

वही एमपी के भोपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में छात्राएं हिजाब पहनकर बाइक चलाते नजर आ रही हैं. इससे पहले भी युवतियां हिजाब पहनकर अपना विरोध दर्ज करा चुकी हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर 2 वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में युवतियां एक बुलेट एवं एक स्पोटर्स बाइक चलाती नजर आ रही हैं. दोनों के पीछे दो और युवतियां भी बुर्का पहने बैठी हुई हैं. वीडियो में गाड़ी पर पीछे बैठी एक लड़की फ्लाइंग किस भी दे रही है. वही ये हिजाब का ये मुद्दा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.

Related posts

2 फरवरी से गुप्त नवरात्र, देवी आराधना के साथ शुभ कार्यों के लिए रहेंगे विशेष मुहूर्त

Aapki Aawaz

भारत में कोरोना का नया रिकॉर्ड: पहली बार 4 लाख के पार केस, इतने लोगों की मौत

ADMIN DESK

RRR Pre-Release Business: ओपनिंग से पहले बटोरे 750 करोड़, रिलीज से पहले तोड़ दिया रिकॉर्ड

Aapki Aawaz

Leave a Comment