न्यूज़

हिरण के दोनो शावकों को उनकी बिछड़ी मां से मिलाने में मिली कामयाबी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पावेल अग्रवाल धरमजयगढ़:- आज सुबह रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के छाल रेंज अंतर्गत सिथरा गांव के खेतमार जंगल के पास ग्रामीण थानजीत राठिया द्वारा हिरण के दो नन्हे शावकों को देखा गया था, और उसे सुरक्षा की दृष्टि से उठाकर घर लाया गया था।जिसके बाद उन्होंने इस आशय की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी थी। वहीं विभाग व ग्रामीणों के द्वारा लगातार बच्चों की देखभाल की जाती रही। वहीं अब दोनों शावकों को उनकी माँ से मिलाने में विभाग को सफलता मिली है।
इस संबंध में धरमजयगढ़ वन मंडलअधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि शावकों के देखभाल करने के दौरान सूचना मिली कि, दोनों बच्चों की मां उसी स्थान पर बार बार आ रही है जहां से ग्रामीणों को हिरण के शावक मिले थे। जिसके बाद विभाग के द्वारा तत्काल शावकों को उस स्थान पर ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया है। जहां से बच्चे अपनी माँ के साथ जंगल की ओर चले गए।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button