
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
रंगों का त्योहार होली का पर्व अंचल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार कि सुबह से ही हर समाज व उम्र के लोग मस्ती के रंग में रंगे नजर आए। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। प्रेम व भाईचारे के साथ होली खेली व एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। युवाओं की टोली नगाड़े की थाप पर सुबह से लेकर शाम तक झूमते नजर आए। होली त्यौहार मनाने महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं रही घरों में ही रहकर सादगी के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाई गई। अधिकांश घरों में मांस मटन बड़ा पुड़िया व अन्य पकवान बनाया गया था।
होली का आगाज गुरुवार शाम छोटी होली के साथ हो गया था। शुक्रवार को सुबह से ही होली खेलने वाले हर उम्र दराज के लोग घरों से निकल पड़े। इस वर्ष युवा बच्चे व महिलाओं में होली का उत्साह देखने ही लायक था क्योंकि पिछले 2 वर्षों से कोरोना की दहशत के चलते गोली ठीक से नहीं मना पाए थे किंतु इस वर्ष कोरोना के तीसरी लहर का असर देखने को नहीं मिला जिसके चलते लोग अति उत्साह के साथ शांतिपूर्वक होली खेली गई। बच्चे अपने घर की छतों से आने जाने वाले लोगों पर पिचकारी व गुब्बारों से रंग डाल रहे थे वहीं युवक और युवतियां अपनी टोलियों में रंगों से सरोबोर हो रहे थे। लवन पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांवो में कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो इसके मद्देनजर लवन पुलिस चौकी के तेजतर्रार एएसआई संजीव राजपूत लगातार अंचल में पेट्रोलिंग करते दिखाई दिए।