
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर बांदे ग्राम महिला संगठन अध्यक्ष सुनीता मण्डल ने किया महिलाओं को सम्मानित।
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–9.3.22
पखांजूर–
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत बांदे के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारम्भ सुनीता मण्डल जिला पंचायत सदस्य ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वल्लित कर किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है। वहां देवता निवास करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने संविधान में महिलाओं को दिए गए अधिकारों की जानकारी दी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर बांदे ग्राम महिला संगठन अध्यक्ष सुनीता मण्डल ने क्षेत्र के समस्त महिला समूहों के महिलाओ तथा नर्स, मितानिन को सम्मानित किया।
सुनीता मण्डल के द्वारा क्षेत्र के 25 महिला समूहों को अपने – अपने कार्य क्षेत्र में समिति की बैठक व्यवस्था के लिए दर्री का वितरण किया , महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के महिलाओं ने अपने- अपने भूमिकाओं को निभाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
जिला पंचायत सदस्य सुनीता मण्डल द्वारा जिला पंचायत विकास निधि के माध्यम से महिला संगठन में वर्तन सेट का वितरण किया गया , कार्यक्रम के पश्चात समस्त महिलाओं ने सुनीता मण्डल का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में सुनिता मण्डल सदस्य जिला पंचायत कांकेर क्षेत्र क्रमांक- 12, महिला संगठन के कार्यरत कार्यकर्ता उषा कुरेटि, असीमा साहा, कल्याणी कर्मकार, झरना ब्रह्मा, सागरिका सिकदार तथा समस्त सदस्य उपस्थित थे।