अंतिम संस्कार से लौट रहे 9 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, मौके पर वाहन छोड़ कर भागा आरोपी…

कोंडागांव छत्तीसगढ़ – कोंडागांव जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गयी है.घायल हुए लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे और वही ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे सात अन्य लोग भी घायल हो गए.दुर्घटना फरासगांव थाना क्षेत्र के बोरगांव मोड़ के पास उस समय हुई जब ऑटोरिक्शा एसयूवी से टकरा गया, जो शाम को जगदलपुर से आ रही थी। मृतक और घायल सभी एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और पास के एक गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।

[img-slider id="274450"]

दरअसल रविवार को बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) से टकरा गया। जिसमे 9 लोगों की मौके पर मौत हो गयी है स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद एसयूवी का चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा, सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे सात अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसयूवी के चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button