न्यूज़

अंधे कत्ल का खुलासा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

निरज साहू…सूरजपुर…

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

सूरजपुर- विगद दिनों ग्राम डांडकरवां निवासी रामसुन्दर पण्डो ने चौकी रेवटी में सूचना दिया कि इसकी चाची कलावती अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मर्ग कायम पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। मर्ग जांच पाया गया कि मृतिका फांसी नहीं लगाई बल्कि फांसी का बनावटी गठान का रूप दिया गया है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका का हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से बनावटी फांसी का रूप दिया गया है जबकि वास्तविक घटना स्थल उसी के बगल दूसरे कमरे का होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 109/23 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
         मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए साक्ष्य संकलन करने, आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने निर्देश देते हुए डॉग स्क्वार्ड को मौके पर भेजा। मामले में डॉग स्क्वार्ड व जांच में मिले अहम सुराग के आधार पर चौकी रेवटी पुलिस ने संदेही रामनरेश पण्डो को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि मृतिका उसे अपशगुन होने की बात कहती थी जिस कारण आवेश में आकर गमछा से गला घोटकर हत्या कर दिया और बचने के लिए फांसी लगाने का स्वरूप दिया। मामले में आरोपी राम नरेश पण्डो पिता स्व. धनकुधारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डांडकरवां, चौकी रेवटी को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रेवटी सुमंत पांडेय, प्रधान आरक्षक ज्योतिष पटेल, शिव राजवाड़े, रावर्ट तिग्गा, आरक्षक बलिंदर खलखो, तीरथ राजवाड़े, निर्मल राजवाड़े, महासागर तिर्की व जयजीत टोप्पो सक्रीय रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button