छत्तीसगढ़ की बात! ‘सैरगाहों’ में शराब…विपक्ष मांगे जवाब…कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाना कितना जायज?

रायपुर:  भाजपा जिसने प्रदेश में 15 साल तक राज किया और प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी नहीं की। वहीं विपक्ष में आने के बाद से लगातार प्रदेश सरकार को शराबबंदी के मुद्दे पर जमकर घेरती रही है। वजह है कांग्रेस पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने मेनीफेस्टो में शराबबंदी का वादा किया था। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को एक बार फिर कटघरे में खड़ा किया है। वजह है प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंडल के मोटल और कॉटेज को लीज पर देने और वहां होटल और बार की सुविधाएं देने का फैसला किया है। जवाब में कांग्रेस का कहना है भाजपा को तो ये पूछने का हक ही नहीं है?

[img-slider id="274450"]

26 मोटल और कॉटेज में मिलेगी बार जैसी सुविधा

प्रदेश की भूपेश कैबिनेट ने एक फैसला लिया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के 26 मोटल और कॉटेज में होटल और बार की सुविधा भी मिलेगी, जिसके लिए इसी माह के अंत तक टेंडर निकाले जाएंगे। सरकार का प्लान है कि 26 मोटल और कॉटेज को 30 साल के लीज पर दिया जाए। अभी तक राज्य के केवल 3 मोटल-कॉटेज को ही लीज पर दिया गया है। ये देखा गया है कि लंबी लीज के चलते कंपनियां संबंधित स्पॉट पर फिलहाल कोई नया निवेश नहीं करना चाहती। इसलिए लीज को लेकर ये नया प्लान लाया गया है। विभाग का मानना है कि इससे आय के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button