देश विदेश

अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद, दिल्ली में भीषण चक्का जाम.., जंतर-मंतर पहुंची कांग्रेस

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे लोगों ने आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसमें कई संगठन शामिल हैं। बीते कई दिनों से प्रदर्शन के नाम पर भीषण हिंसा देखने को मिल रही हैं। प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़, आगजनी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अब तक कई ट्रेनों और बसों को फूंक चुके हैं, जिससे देश को अरबों रूपये का नुकसान हुआ है। भारत बंद के बीच दिल्ली-NCR की सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है। कई ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं, जिसके कारण दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ है।

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर की ये तस्वीरें देखिए। यहां जाम के कारण बुरा हाल है। जाम मुख्यत: इसलिए लगा हुआ है, क्योंकि दिल्ली की ओर जा रही गाड़ियों की सख्त तलाशी ली जा रही है।  जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन आरंभ हो चुका है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, रणदीप सुरजेवाला, शक्ति सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी जंतर- मंतर पर सत्यमेव जयते और सत्याग्रह प्रदर्शन में पहुंच चुके हैं। नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले रास्ते पर जाम लगा हुआ है। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर महामाया पुल से लेकर नोएडा गेट तक लगभग 2 किमी लंबा जाम लगा हुआ है।

अग्निपथ स्कीम के विरुद्ध चल रहे हिंसक प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इस वजह से कई यात्री रेलवे स्टेशन पर फंस गए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले राहुल अपने परिवार के साथ 3 दिन से रेलवे स्टेशन पर ही रह रहे हैं, क्योंकि ट्रेन रद्द हो रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button