अग्नि को साक्षी मानकर कट्टरता की ऐसी सामूहिक शपथ…, समुदाय विशेष का बहिष्कार…

1 Min Read

कोरबा. अग्नि को साक्षी मानकर कट्टरता की एक सामूहिक शपथ लेते वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग हरकत में आ गया है. त्वरित एक्शन लेते हुए मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. धार्मिक उन्माद फ़ैलाने की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है. मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बांकी मोंगरा में कुछ स्थानीय लोग हिन्दू राष्ट्र बनाने की संकल्प ले रहे थे. बाकायदा माइक से शपथ लिया जा रहा था. शपथ में समुदाय विशेष के आर्थिक बहिष्कार की बात कही जा रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. केस दर्ज करने के बाद कोरबा पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है.

Share This Article
Leave a Comment