युवा संसद कार्यशाला का आयोजन संपन्न महाविद्यालय बेमेतरा में

बेमेतरा = भारतवर्ष युवा सम्मलेन 2024 (युवा संसद एवं प्रतिरुप संयुक्त राष्ट्र) की टीम द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर  को शास.पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा मे युवा संसद कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतवर्ष युवा सम्मलेन की टीम द्वारा युवा संसद जैसे शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर पहली बार बेमेतरा जिले में सम्पन्न  हुआ , जो बेमेतरा के युवाओं के लिए एक बड़ा सुनहरा अवसर था जहां वे संसदीय प्रक्रिया के बारे में सीखें, विभिन्न कलाओं जैसे वाद-विवाद, सामूहिक चर्चा, रिसर्च, पब्लिक स्पीकिंग आदि कलाओं के साथ – साथ अपना सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी लिए। इस आयोजन से पहले बेमेतरा के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए युवा संसद कार्यशाला का आयोजन  शास.पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा में किया गया। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ विधानसभा का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने मिलकर कृषि का भविष्य, युवाओं का कृषि में योगदान इत्यादि विषयों  पर चर्चा किया। कार्यशाला में अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रोफेसर राजकुमार त्रिपाठी ,  श्वेता मैम, साहू जी एवं अन्य अध्यापकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम आयोजन समिति में आयुष वर्मा, अनुराग वर्मा, प्रज्ज्वल वर्मा, अमन सोनी, राजेश यादव, हिमांशु वर्मा, अन्नपुर्णा साहू, हिमांशु वर्मा, दानेश्वर यादव, यशवंत साहू, कबीर वर्मा आदि उपस्थित थे।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button