देश विदेश

युवती का पीछा करते हुए उसके घर में घुस गए बदमाश, विरोध करने पर परिजनों को लोहे की रॉड से पीटा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर इलाके से नशे में धुत कुछ लड़कों ने एक परिवार के 6 सदस्यों की लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी. यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है. जहां पर कुछ बदमाश एक युवती का पीछा करते हुए उसके घर में घुस गए और उसके साथ बदसलूकी करने लगे. इस पर जब लड़की के परिजनों ने विरोध किया, तो सभी युवक उसके साथ गाली गलौच करने लगे, और वहां से चले गए.

पीड़ित परिवार और सोसाइटी के लोग आरोपी लड़कों को खोजते हुए बत्रा सिनेमा के पास पहुंचे. तो उन्होंने देखा कि सभी युवक शराब पी रहे थे और नशे में धुत थे. फिर सभी युवकों ने मिलकर त्यागी परिवार के लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी. जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई है. घटना की शिकायत मुखर्जी नगर थाना पुलिस में दी गई. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की.

पीड़ित परिवार का कहना है कि वो उपचार के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक घूमते रहे, मगर बड़ी मुश्किल से सेंट स्टीफन हॉस्पिटल में उनका उपचार हुआ. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग काफी खौफ में है. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button