अछोटा गांव विवाद में दूसरा पक्ष पहुंचा कलेक्ट्रेट, ग्राम विकास समिति पर लगाए आरोप

अछोटा गांव विवाद में दूसरा पक्ष पहुंचा कलेक्ट्रेट, ग्राम विकास समिति पर लगाए आरोप

धमतरी, 08 मई 2026: अछोटा गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। एक पक्ष द्वारा पूर्व ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों पर आरोप लगाने के बाद अब दूसरे पक्ष ने वर्तमान ग्राम विकास समिति और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

गुरुवार को ग्रामीणों ने धमतरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें परिसर में प्रवेश से पहले ही रोक दिया गया, जिसके बाद अतिरिक्त तहसीलदार ने उनका ज्ञापन लिया।


वर्तमान समिति पर माहौल खराब करने का आरोप

पूर्व उपसरपंच अनीश कुमार देवांगन ने आरोप लगाया कि वर्तमान ग्राम विकास समिति, सरपंच और अन्य पदाधिकारी गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की गलती छिपाकर दूसरे लोगों पर कार्रवाई करना गलत है।

उन्होंने यह भी कहा कि गांव में जो विवाद चल रहा है, वह पिछली पंचवर्षीय से जुड़ा मामला है और भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं।


अवैध रेत उत्खनन का भी लगाया आरोप

ग्रामीण मनीष देवांगन ने आरोप लगाया कि ग्राम विकास समिति के गठन के बाद से गांव में अवैध रेत उत्खनन हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि इसके लिए हर महीने 65 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है।

ग्रामीणों ने गांव में संचालित अवैध रेत खदान को बंद करने की मांग की है।


प्रशासन ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

अतिरिक्त तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन को एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button