अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट बनी ग्रामीणों का सहारा, तेन्दूमुड़ी में 43 लोग लाभान्वित
तेन्दूमुड़ी (धरमजयगढ़), रायगढ़, 13 जुलाई। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट (एमएचसीयू) लगातार प्रभावी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में ग्राम तेन्दूमुड़ी के सामुदायिक मंच परिसर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 43 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। इनमें 17 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल रहीं।
शिविर के दौरान चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (बीपी) परीक्षण, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।
मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से डॉक्टर, नर्स और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित टीम नियमित रूप से गांवों में पहुंचकर लोगों को उनके घर के समीप ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है तथा अस्पतालों तक लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम हो रही है।
शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। गर्भवती और धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां और संतुलित पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
गांव में ही नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से स्थानीय ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी और लाभकारी बताया।
अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य दूरस्थ और वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।



