छत्तीसगढ़न्यूज़

अनवर ढेबर की रिमांड की अवधि 5 दिन बढ़ी :-मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने अप्पू को भी किया गिरफ्तार, प्रतिदिन परिवार से 15 मिनट मिलने की मिली अनुमति

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
रायपुर। शराब की आड़ में की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार अनवर ढेबर की रिमांड अवधि बढ़ाने की ED की मांग को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। पूछताछ की मियाद ख़त्म होने के बाद आज कोर्ट ने अनवर ढेबर की रिमांड अवधि 5 दिन बढ़ा दी है। इसी बीच ED ने शराब घोटाले के मामले में नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू को भी गिरफ्तार करते हुए अदालत में पेश किया। अप्पू से भी पूछताछ करने के लिए ED ने कोर्ट से रिमांड की मांग की।
5 दिन बाद ED पुनः न्यायालय में अनवर ढेबर को प्रस्तुत करेगी
हवाला के लेनदेन में रही भूमिका:
Ed की टीम ने पिछले सप्ताह शराब घोटाले में कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। इस बीच ईडी ने रायपुर और भिलाई में कुछ और लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें नितेश पुरोहित भी शामिल था। ED के सूत्रों से खबर आ रही है कि हवाला के जरिए लेनदेन में पुरोहित की भूमिका थी। यही वजह है कि ED ने पुरोहित को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए उसे भी रिमांड पर मांगा है।
प्रतिदिन मिल सकते हैं परिवार से 15 मिनट:
अनवर ढेबर के वकील के द्वारा निवेदन प्रस्तुत किया गया कि उनके मोकिल से परिवार को मिलने की बात कही । जिससे कि वह अपनी परेशानियों से वकील और अपने परिवारवालों से मुलाकात कर सकें।न्यायालय ने उनके इस आवेदन पर ध्यान रखते हुए उन्हें हर दिन 15 मिनट मिलने की अनुमति भी दे दी है।
ईडी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप:
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 5 दिन पहले हिरासत में लिए गए कारोबारी और महापौर के भाई अनवर ढेबर ने ईडी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अनवर ढेबर को आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। जज के सामने अनवर ढेबर ने कहा कि ईडी उन्हें प्रताड़ित कर रही है और सीएम व उनके परिवार का नाम लेने का दबाव बना रही है। मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया है। अगर ऐसा चलता रहा तो मैं खुदकुशी कर लूंगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button