11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

अनियमित कर्मचारियों का 1 सितम्बर 2022 से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आंदोलन:

*आशीष तिवारी आप की आवाज

कर्मचारी संघ की छत्तीसगढ़ काँग्रेस प्रदेश सरकार को चेतावनी*
रायपुर= गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक, ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय/जिला/विकासखंड पदाधिकारियों एवं विभिन्न अनियमित संघों की बैठक 14 मई 2022 को रायपुर में आयोजित किया गया था| तथा कांग्रेस सरकार वादा खिलाफी पर 3 जून को चेतावनी सभा का आयोजन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर समय-सीमा में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने कार्यवाही करने चेताया गया तथा सरकार द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर 1 सितम्बर 2022 से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन घोषणा की गई है।
* रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष एवं श्रीमती भगवती शर्मा तिवारी अध्यक्ष महिला विंग छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि हम सरकार को चेतावनी दिए है  क्योंकि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साढ़े 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है।
प्रेमप्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय उपाध्यक्ष, श्री श्रीकांत लास्कर, सचिव, श्री देवी चंद्राकर संगठन मंत्री, सचिन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, सुदेश यादव, भूपेंद्र साहू, ने अवगत कराया की वर्तमान सरकार की असंवेदनशीलता ने हमें आन्दोलन करने मजबूर कर रहे है एवं आपके माध्यम से समस्त अनियमित कर्मचारियों एवं अनियमित संगठनो से अपील है 1 सितम्बर 2022 से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन में सम्मिलित होने मानसिक एवं आर्थिक रूप से अपने-आप को तैयार रखें।

Related posts

कमरतोड़ मेहनत का नहीं मिल रहा फल : आदिवासियों ने खून-पसीना एक कर तोड़ा तेंदूपत्ता, लेकिन पैसे नहीं मिलने से हैं मायूस

Aapki Aawaz

मां नहीं बन पाई तो डॉक्टर ने लगा लिया जहरीला इंजेक्शन, हो गई मौत

Aapki Aawaz

शरिया अदालत के तीन तलाक के फैसले की वैधता को लेकर महिला ने खटखटाया High Court का दरवाजा

Aapki Aawaz

Leave a Comment