न्यूज़

60 की उम्र में 48 की महिला संग हुआ प्यार, ब्रेकअप के बाद फेंका तेजाब

बेतिया: बिहार के बेतिया से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह है। जी दरअसल इस मामले में 60 वर्षीय शख्स एक महिला के प्यार में पागल था। वहीं इस अनोखी प्रेम कहानी में एक वक्त ऐसा आया जब बुजुर्ग प्रेमी ‘डर’ का शाहरुख खान बना गया और उसने अपनी प्रेमिका के ऊपर तेज़ाब फेंक दिया। मिली जानकारी के तहत बेतिया में रहने वाले 60 साल के शख्स और 48 साल की महिला के बीच प्रेम संबंध थे। हालाँकि बच्चों को लेकर दोनों के प्यार में दूरी आ गई और इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि शख्स ने अपना असली रूप दिखाया और अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना को नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव की बताया जा रहा है।

इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि रात के समय जब वो अपने घर पर सो रही थी। उसी दौरान कासिम मियां नाम का शख्स चुपचाप उसके घर आया और तेजाब फेंक कर भाग गया। यह सब होने से वो बुरी तरह झुलस गई और सुबह परिजनों उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालाँकि इस मामले में महिला ने कैमरे के सामने अपने प्रेम प्रसंग की बात से साफ़ मना कर दिया, लेकिन दोनों के संबंध को लेकर गांव में चर्चा है।

इस मामले में, आरोपी शख्स का कहना है कि, ‘उसकी पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसका महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों के बीच कई सालों तक अच्छे संबंध रहे लेकिन बच्चों की वजह से मामला बिगड़ गया। फिर हम दोनों अलग हो गए। एक ही गांव में रहने की वजह से सामना हो जाता है। लेकिन हम अपना रास्ता बदल लेते हैं और बात तक नहीं करते।’

इसके अलावा आरोपी शख्स ने पुलिस को बताया कि, ‘उसके दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। लेकिन उसने अपनी प्रेमिका पर तेजाब नहीं फेंका है। उसे जबरन इस मामले में फंसाया जा रहा है।’ इस मामले पर नरकटियागंज शिकारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि, ‘महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है।’ फिलहाल महिला का बेतिया के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक (Editor-in-Chief)

भीमसेन तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। प्रिंट मीडिया, समाचार संकलन, संपादन, रिपोर्टिंग और विज्ञापन के क्षेत्र में उन्हें व्यापक कार्यानुभव प्राप्त है। पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ और जमीनी स्तर पर काम करने के अनुभव के...

Back to top button