छत्तीसगढ़

इसी हफ्ते हो सकती है बिजली की नई दरों का ऐलान, जानिए उपभोक्ताओं की जेब पर कितना पड़ेगा असर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुरः  छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दरों का एलान इस हफ्ते होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बिजली की दरों में इस बार भी पीछे के दरवाजे से मामूली बढ़ोतरी करने की तैयारी है। हालांकि इस बढ़ोतरी से घरेलू उपभोक्ताओं पर ज्यादा भार नहीं बढ़ेगा ।

नियामक आयोग ने जन सुनवाई के बाद सभी आवेदनों की समीक्षा कर ली है । बिजली वितरण कंपनी से याचिका पर कुछ जानकारी मांगी गई थी। वो भी नियामक आयोग के पास आ गई है। नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा के मुताबिक बिजली कंपनियों ने सभी श्रेणी में युक्तिसंगत बढ़ोतरी की मांग की है। लेकिन सभी पक्षों की बातें सुनने के बाद ही नए टैरिफ का निर्धारण किया जा रहा है।

नए टैरिफ को लेकर अध्यक्ष हेमंत वर्मा का कहना है की इस तरह से टैरिफ रखने की कोशिश होगी जिससे उपभोक्ताओं पर ज्यादा असर न पड़े और बिजली कंपनियों का भी नुकसान कम हो।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button