छत्तीसगढ़न्यूज़

अन्वेष दीवान बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर चयनित

आप की आवाज
दिनेश दुबे 9425523689
*बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर अन्वेष दीवान चयनित होकर नगर को किया गौरवान्वित
बेमेतरा=बेमेतरा के शिक्षाविद  जे.ड़ी. दीवान के प्रोत्र एवम इतिहासकार डॉ. वसुबन्धु दीवान के सुपुत्र अन्वेष दीवान ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2022 में  प्रविष्ट होकर *बाल विकास परियोजना अधिकारी* के पद पर चयनित होकर नगर को गौरवान्वित किया है !
*उल्लेखनीय है कि असाधारण योग्यता के धनी  दीवान प्रारम्भ से ही मेधावी रहे हैं और सिविल इंजीनियरिंग उत्तीर्ण  होकर  प्रशासकीय सेवा की तैयारी शुरू कर पहले ही साक्षात्कार में चयनित हुए हैं ! उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त गुरुजनों एवम दादा जी को दिया है !
*इनके बड़े भाई  वसुमित्र दीवान भी 2020 की परीक्षा में प्रविष्ट होकर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए थे ! निःसंदेह उनके चयन से जिले के युवाओं को लगन से अध्ययन करने की प्रेरणा मिलेगी !

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button