अपनी विश्वसनीयत खो चुके हैं बृहस्पत सिंह ..अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, बृजमोहन का कटाक्ष

बृजमोहन अग्रवाल के मुताबिक बृहस्पत सिंह अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

[img-slider id="274450"]

बता दें कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को मानसिक बीमार बताया था। साथ ही कहा था कि अभी संसद का सत्र चल रहा है, और रामविचार नेताम दिल्ली में हैं, जहां से वो अपना इलाज कराकर वापस लौटेंगे।

दरअसल, बृहस्पत सिंह ने रामविचार नेताम पर यज्ञ कराकर अपने खिलाफ तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया था। जिस पर रामविचार नेताम ने पलटवार किया था और कहा था कि बृहस्पत सिंह ने उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button