रामलीला मैदान में व्यवसायिक कार्यों के लिए आबंटन को लेकर सुभाष पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल रायगढ़ कलेक्टर से की मुलाकात,

कलेक्टर द्वारा उचित कार्यवाही के दिये आवश्वासन:

नगर निगम के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने बताया कि कार्तिकेय गोयल कलेक्टर रायगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गुरूपाल भल्ला अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य श्रीकान्त सोमावार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा एवं वरिष्ठ पार्षद आशिष ताम्रकार के साथ प्रतिनिधि मण्डल मिला, प्रतिनिधि मण्डल ने स्थानीय रामलीला मैदान (नगर पालिका स्कूल मैदान) व्यवसायिक गतिविधियों के लिए किसी संस्था को लम्बी अवधि के लिए प्रदाय किये जाने के संबंध में विरोध प्रकट करते हुए अपना मत प्रकट किया उन्होने ने बताया कि रामलीला मैदान में प्रातः काल 05 बजे से देर रात्रि 10 बजे तक खेल कूद की गतिविधियां संचालित होते रहती है। खिलाड़ी बच्चों के अलावा महिलाऐं भी गतिविधियां में सम्मिलित होती है। शासन के कार्यक्रम एवं धार्मिक आयोजनों को छोड़कर व्यवसायिक गतिविधियों के लिए मैदान को प्रदाय किये जाने से खेल-कूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां प्रभावित होंगी। अतः जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन अन्यत्र स्थान पर उक्त गतिविधियों के लिए स्थान प्रदाय किये जाने का व्यवस्था करें। कलेक्टर महोदय ने प्रतिनिधि मण्डल की बातों को गंभीरता से लेते हुए गुण दोष के आधार पे निगम प्रशासन को आवश्यक निर्णय लिये जाने का निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button