अपने और अपने परिवार की सुरक्षा और संक्रमण से बचने के लिए लोगों को टीका लगवाने का आग्रह किया, वरिष्ठ नागरिक कृष्णा कुमार राय ने लगवाया टीका
जशपुरनगर 29 अप्रैल 2021/
[img-slider id="274450"]
जशपुर जिले में कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए जिले के 300 टीकाकरण केन्द्र में अभियान तेजी से जारी है अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सरपंच पटवारी सचिव ,मितानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कोटवारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और सार्थक प्रयास से लोगो को टीकाकरण केन्द्र तक लाने के लिए वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । ताकि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सके इसी कड़ी में दूरस्थ अंचल में निवास करने वाले ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिक भी टिका लगवा रहे जशपुर विकास खंड के 65 वर्षीय कृष्णा कुमार राय ने जिला अस्पताल के पास सामुदायिक भवन में बनाए गए केंद्र में जाकर टीका लगवाया और लोगों से अपील की अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के साथ संक्रमण से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं।



