जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का दूसरा दिन,राजस्व मंत्री ने गिल्ली डंडा और पिट्ठूल खेलकर खिलाडियों और दर्शकों में रोमांच भर दिया…

कोरबा छत्तीसगढ़ – प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन भी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल खिलाडियों के बीच पहुंचे और दूसरे दिन के खेल का शुभांरभ करते हुए खिलाडियों के साथ गिल्ली डंडा और पिटठूल खेल कर खिलाडियांे और दर्शको के बीच रोमांच पैदा कर दिया। राजस्व मंत्री का खेल देख कर परिसर तालियों से गुंज उठा।
दूसरे दिन के प्रतिस्पर्धा में 18 वर्ष तक बालिका वर्ग का खेल हुआ जिसमें 14 खेल शामिल किये गये थे। ग्रामीण क्षेत्र के 5 कलस्टर एवं निगम शहरी क्षेत्र के 5 कलस्टर के कुल 580 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़िया खेलों में माटी की खुशबू छिपी होती है, जो विलुप्तप्राय हो रहा था। हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया खेलों को पुनर्जिवित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन प्रदेश भर में किया है। इन खेलों से युवा पीढ़ी को ना सिर्फ जोड़ना है बल्कि अपनी माटी से परिचित कराना भी है। उन्हांेने नई पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि हम मोबाईल गेम को छोड़कर अपने आस-पास के दोस्तों के साथ पुरातन खेलों को खेलें, इससे मानसिक और शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक विकास भी होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गठन से लेकर इंदिरा स्टेडियम के निर्माण आदि को लेकर हमारे लोकप्रिय विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का योगदान व प्रयास काफी सराहनीय है। उनके प्रयास से आज कोरबा में विभिन्न खेलों के लिए समुचित संसाधन के साथ बच्चों एवं सभी वर्ग को एक बेहतर खेल परिवेश मिल रहा है। खेल के क्षेत्र में भी अब कोरबा अपना नाम राष्ट्र स्तर पर पहंुचा रहा है।
नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन दिया और कहा कि कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से न सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि हर वर्ग के लोगों के लिये एक नया माहौल गढ़ा है, जिसमें सभी वर्ग के लोग अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन स्वस्थ वातावरण में कर पा रहे है। इस आयोजन से खिलाडियों की छुपी हुई प्रतिभा निखर रही हैं। उन्होने कहा कि इस आयोजन में 14 खेलों को शामिल किया गया है। पहले वार्ड स्तर, फिर जोन स्तर, कलस्टर स्तर पर और उसके बाद जिला स्तर पर खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहेे।
इस अवसर पर सभापति श्यामसुंदर सोनी, छ0ग0 महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, धुरपाल सिंह कंवर, संतोष राठौर, कृपाराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, मस्तुल सिंह कंवर, सनीस कुमार, देवी दयाल सोनी, अनुज जायसवाल, बसंत चन्द्रा, अरूण वर्मा, अजय जायसवाल, महेश अग्रवाल, लक्ष्मी देवांगन, सुरेश अग्रवाल, मनीराम साहू, बंटी शर्मा, रामगोपाल यादव, चन्द्रकुमार, द्रोपती वर्मा, महेन्द्र थवाईत, रामबाघे, महेन्द्र थवाईत, बुद्धेश्वर, भुनेश्वर राज, रतन यादव, विकास डालमिया, सुनील निर्मलकर सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
विजेताओं को महापौर ने किया पुरस्कृत
दूसरे दिन के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक स्पर्धा में 18 वर्ष तक की बालिकाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ी खेलों से दर्शको का मनमोह लिया। पहली बार छत्तीसगढ़िया खेलों का रोमांच देखने काफी संख्या में दर्शक पहुंच रहे है। दूसरे दिन की विजेता खिलाड़ियो को महापौर ने पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
विजेता खिलाड़ी-
गिल्ली डंडा-प्रथम-रिमा, रिमझिम, अनिता, कस्तूरी एवं कविता द्वितीय-हतेश्वरी, हेमलता, होत्रिका राठिया, जानकी एवं ममता
पिटठूल-प्रथम-रितु चौहान, सुष्मिता, तुलसी,
द्वितीय-पूजा पटेल, माधुरी, प्रियांशू
संखली-प्रथम-जिया एवं साथी,
द्वितीय-चांदनी धु्रवे एवं साथी
लंगड़ी दौड़- प्रथम-आराधना, दुर्गेश्वरी,
द्वितीय – खुशी यादव, निशा केंवट,
कबड्डी- प्रथम-जयनंदनी एवं साथी
द्वितीय-मयुरी एवं साथी
खो-खो-प्रथम- कु. सुनीता एवं साथी
द्वितीय-भूमिका एवं साथी
रस्साकसी-प्रथम-प्रीति एवं साथी
द्वितीय- अफसाना एवं साथी
बांटी (कंचा)-प्रथम-कु. प्रियांशु पटेल, पूजा पटेल, माधुरी पटेल, रोशनी साहू
द्वितीय-चांदनी पटेल, मुस्कान पटेल, ज्योति एवं आस्था
बिल्लस-प्रथम-रोशनी पटेल
द्वितीय-अनुष्का चौहान
फुगड़ी-प्रथम-कु0 दीपिका
द्वितीय-कामाक्षी अगरिया
गेड़ी दौड़-प्रथम-प्रतिभा केंवट
द्वितीय-लतिका केंवट
भौरा-प्रथम-कुमानी खुशबू
द्वितीय-हिन्दवी राठौर
100 मी दौड-प्रथम-संतोषी केंवट
द्वितीय-मनीषा दास
लम्बी कूद-प्रथम-शीला यादव
द्वितीय-सृष्टि।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button