अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर शौहर ने पत्नी को दिया तीन तलाक़, मारपीट कर घर से निकला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हरदोई में तीन तलाक का चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि शौहर उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था। जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो शौहर ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह मामला हरदोई जिले के कोतवाली संडीला क्षेत्र का है। महिला का निकाह 6 वर्ष पूर्व कस्बा संडीला में हुआ था। महिला का आरोप है कि उसका शौहर उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता था। महिला जब भी इसका विरोध करती थी, तो शौहर उसके साथ मारपीट करता था। तीन साल पहले भी महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन शौहर ने उस समय समझौता कर लिया था। सुलह के कुछ दिनों बाद ही शौहर फिर से उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो शौहर ने उसके साथ मारपीट की और चुप रहने के लिए कहा।

कुछ दिनों बाद शौहर उसे हरदोई छोड़ आया और तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में यूपी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a review