छत्तीसगढ़

अफसर हैं कि मानते नहीं… सीएम के निर्देशों का भी असर नहीं : यहां एक और “राहुल” का इंतजार कर रहे अफसर…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नगर पंचायत नई लेदरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों का मखौल उड़ाते हुए नगर पंचायत के अफसर खानापूर्ति कर रहे हैं। बीते दिनों जांजगीर जिले के एक खुले बोरवेल में 10 वर्षीय राहुल के गिर जाने के बाद काफी मशक्कत कर 4 दिन बाद उसे निकाला गया। इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टर को खुले बोर को ढकने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर ने जिले में तत्काल इस आदेश का पालन कराने कहा था, लेकिन नगर पंचायत नई लेदरी के अफसरों ने निर्देश का पालन करने के बजाय खानापूर्ति कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। लगता है यहां के शहर सरकार के अफसरों को किसी और राहुल का इंतजार है। नगर पंचायत नई लेदरी में स्थित कई साल से खुले बोर को अच्छी तरह से ढंकने के बजाय बोरा बांधकर ढक दिया गया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button