छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई जिलों में बढ़े संक्रमित मरीज, इतने मिले नए केस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के 192 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 411 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत है.

