अब भविष्य में कोई मोबाइल नहीं बांटे जाएंगे…सरकार ने हाईकोर्ट में पेश किए दस्तावेज
बिलासपुर। संचार क्रांति योजना में गड़बड़ी को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को शासन ने दस्तावेज प्रस्तुत किए. शासन ने मंत्री परिषद की बैठक का विवरण पेश किया. इसमें अब आगे मोबाइल नहीं बांटे जाने की बात कही गई है. हाई कोर्ट ने प्रकरण में 20 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में सुनवाई रखी है.












