
अब मालदीव में छुट्टियां नहीं मना सकेंगे बॉलीवुड सितारे, भारतीयों की एंट्री पर लगा बैन
नई दिल्ली: बहुत समय से सभी देख रहे थे कि बॉलीवुड के अधिकतर सेलेब्स छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव जा रहे थे। यहां तक की चौंकाने वाली बात यह थी कि कोरोना महामारी के बीच भी सेलेब्स का वेकेशन मोड जारी था। हाल ही में कोरोना से रिकवर होते ही सीधे अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मालदीव रवाना हो गए थे, मगर अब बॉलीवुड के ये सेलेब्स मालदीव छुट्टियां मनाने नहीं जा सकेंगे।
दरअसल, बताया जा रहा है कि अब मालदीव में अब भारतीय मुसाफिरों के प्रवेश पर रोक लगी दी गई है। यह फैसला वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। यहीं नहीं बीते सप्ताह जो सेलेब्स घूमने के लिए मालदीव गए थे। वह भी अब घर के लिए लौटने लगे हैं। वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स मालदीव छुट्टियां मानने नहीं जा सकेंगे।
बता दें कि जब मुंबई में कोरोना तेजी से बढ़ रहा था, उस समय बॉलीवुड के सुपरस्टार्स मालदीव छुट्टियां मनाने जा रहे थे। जिसमें सारा अली खान, जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, श्रद्धा कपूर, जैसी फ़िल्मी हस्तियों के नाम शामिल हैं। ये सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी मालदीव की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज भी पोस्ट करते थे। इनमें टीवी के स्टार्स भी मालदीव घूमने पहुंचे थे। जिसमें एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, टीना दत्त और आरती सिंह का नाम शामिल था।