
बिलासपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया
बिलासपुर। मरहूम अमान अंसारी की स्मृति में अमान अंसारी फाउण्डेशन (हेल्पर) द्वारा गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को प्रातः 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । यह आयोजन आशीर्वाद ब्लड सेंटर, नोबल हॉस्पिटल के सामने, रिंग रोड नं. 02 (गौरव पथ), बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया गया
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा विगत पांच वर्षों से लगातार स्वास्थ्य संबंधी शिविर लगाकर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दी जा रही है, जिसके लिए संस्था को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु बड़े-बड़े मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है! इस वर्ष शिविर में दिल्ली के प्रसिद्ध पेट, लीवर एवं पैंक्रियाज रोग विशेषज्ञ डॉ समर्थ शर्मा, ग्लोबल गैस्ट्रो एण्ड लीवर केयर, सरकण्डा, शिविर स्थल पर ही सेवा प्रदान किये! इसके अलावा स्थानीय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं जाँच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई । बच्चों की विशेष जाँच व्यवस्था अलग-अलग अस्पतालों में की गई है, जिसमें मुख्य रूप से डॉ रुपेश अग्रवाल (शिशु रोग विशेषज्ञ) सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल, मंदिर चौक, जरहाभाठा , डॉ उमेश साहू, जय अम्बे हॉस्पिटल, महाराणा प्रताप चौक, डॉ सलीम खान, खान क्लिनिक, कालिका नगर तिफरा, डॉ जेपी कौशिक,यदुनंदन नगर तिफरा, डॉ वीरेंद्र डाहिरे (दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ) मारुति नंदन दंत चिकित्सालय भी शामिल हैं।
आम नागरिकों ने अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बने,
रक्तदान करने हेतु व्यक्तियों ने फॉर्मल वस्त्र पहनकर आएँ।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अलीम अंसारी ने बताया कि समाज में सकारात्मक संदेश देने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया । समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्माननीय जनों को प्रशस्ति पत्र एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित भी किया गया
संस्था के पदाधिकारी—उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, कोषाध्यक्ष शब्बीर सिद्दीकी, सचिव दिनेश लहरे, सहसचिव हसन अली सहित समस्त सदस्यगणो ने आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाया इस अवसर पर मीडिया कर्मियों पत्रकारों का भी सम्मान किया गया, जिनमें प्रमुख है अमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा छत्तीसगढ़ भास्कर की प्रधान संपादक प्रिति वाधवा पत्रकार महफूज आलम, पत्रकार कमल दुसेजा, अन्य कई पत्रकार शामिल थे






