विश्व पर्यावरण दिवस पर जन कारवा ने कलेक्टर श्री सिन्हा को भेट किया बेल का पौधा


रायगढ़- आज आयोजित जन चौपाल में जन कारवा सामाजिक संगठन ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा को बेल का पौधा भेंट किया। सामाजिक संगठन के नरेंद्र कुमार एवं शैलेंद्र साहू ने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण पर नियमित रूप से कार्य करते है। संगठन द्वारा बारिश में प्रतिवर्ष वृक्षा रोपण का कार्य किया जाता है। पिछले वर्ष भी जन करवा समाजिक संगठन एक पौधा गोद ले कार्यक्रम के तहत मुहिम चलाई गई थी जिसपर 102 पौधे संगठन के द्वारा वितरण किया गया था आगे नरेंद्र और शैलेंद्र साहू ने बताया जनकरवां सामाजिक संगठन पर्यावरण के साथ-साथ हर तरह के समाजिक कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देते आ रहा है और आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्यों के लिए संकल्पित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button