बिलासपुर स्टेशन में पैर फिसलने से महिला यात्री घायल,सिम्स में भर्ती

रैक में उतरने समय हुआ हादसा, आए दिन होती है घटना घटन बिलासपुर स्टेशन गेट नंबर चार के पास की है। यहां एफओबी में एक महिला का पैर फिसल जाने से चोट गाई। तत्काल आपातकालीन नंबर 112 पर काल करके एंबुलेंस को बुलाया गया।

बिलासपुर।। जोनल स्टेशन में बुधवार को एक महिला यात्री का रैंप से उतरने समय अचानक पैर फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ स्टाफ पहुंचा और तत्काल यात्री को उपचार के लिए सिम्स लेकर गए। इस घटना में यात्री का पैर फ्रैक्चर हो गया है। इसलिए उन्हें सिम्स में ही भर्ती रखा गया।

घटन बिलासपुर स्टेशन गेट नंबर चार के पास की है। यहां एफओबी में एक महिला का पैर फिसल जाने से चोट गाई। गेट नंबर चार में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गजेन्द्र सिंह द्वारा तुरंत उक्त महिला को अटेंड किया गया एवं पाली अधिकारी मनीषा कुमारी मीणा को अवगत कराते हुए आनड्यूटी स्टेशन मास्टर को सूचित किया। सूचना पर उप निरीक्षक मनीषा मीणा साथ में महिला आरक्षक सुनीता देवी व आरक्षक गणेश गौतम द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार किया गया।

इसके बाद तत्काल आपातकालीन नंबर 112 पर काल करके एंबुलेंस को बुलाया गया। महिला का नाम उषा है और महासमुंद निवासी है। वह जनरल टिकट लेकर महासमुंद से बिलासपुर तक यात्रा कर रही थी। पूछताछ में महिला ने जानकारी दी कि गेट नंबर चार के पास वाले एफओबी में बिना सीढ़ी वाले स्लोप से नीचे आ रही थी कि अचानक पैर फिसल गया और चोट आ गई। महिला यात्री के साथ भांजा महेश कुमार पाल थे। एंबुलेंस आने पर महिला यात्री को उनके स्वजन के साथ सिम्स अस्पताल भेजा गया। आगे स्वजन से संपर्क करने पर बताया कि महिला का पैर फ्रेकचर हो गया है एवं उन्हें भर्ती करा दिया गया है।

उपचार स्वजनों की देखरेख में सिम्स अस्पताल में किया जा रहा है। मालूम हो कि जिस जगह पर महिला यात्री का पैर फिसला है, वहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग इसकी मरम्मत कर सुधार नहीं कर रहा है। जिसके चलते ही लगातार घटना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button