11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

अरपा पैरी गीत हमारे लिए पूजनीय है : रामचन्द्र संस्कार स्कूल में शुरू हुआ राज्यगीत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के गीत अरपा पैरी को बच्चों को सीखाने एवं राज्यगीत के प्रति सम्मान की भावना जगाने के उद्देश्य से जिले की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में इसका गायन आरंभ कर दिया गया है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ा की भावना को मजबूत करने के लिए, राज्यगीत अरपा पैरी के धान के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए, राज्यगीत के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने के लिए, जन-जन तक बच्चों के माध्यम से पहुंचाने के लिए राज्यगीत को असेम्बली के दौरान गायन आरंभ किया गया है। शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार हम राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति बच्चों को जागरूक बनाते हैं उसी प्रकार राज्यगीत के प्रति भी बच्चों को जागरूक बनाने का एक छोटा सा प्रयास है। राज्य के सरकारी स्कूलों में राज्यगीत का गायन तो होता ही है लेकिन ्रप्राईवेट स्कूल में राज्यगीत का गायन आरंभ कर संस्कार पब्लिक स्कूल ने एक परंपरा स्थापित करने की कोशिश की है। जिसके तहत राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान की तरह राज्यगीत को भी सप्ताह में एक दिन गाकर शुरूआत की गई है। इस आरंभ से शिक्षक और बच्चे भी काफी खुश है। पालको ने भी संस्कार पब्लिक स्कूल के इस कदम की सराहना की है।

Related posts

अवैध शराब परिवहन मामले में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

ADMIN DESK

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़े बता रहे, नक्सल हमले कम हुए, मगर छत्तीसगढ़ अभी भी टॉप पर

ADMIN DESK

ग्रामीणों की सूचना पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया

Aapki Aawaz

Leave a Comment