न्यूज़रायगढ़

अवैध फ्लाईऐश निपटान करते दो गाडिय़ां पकड़ायी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

78 हजार रुपये का किया गया जुर्माना

शिकायत के लिए जारी किया गया है 7987033406 व्हाट्सअप नंबर

कलेक्टर श्री सिन्हा ने लगातार कार्यवाही के दिए है निर्देश

रायगढ़, 9 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ के द्वारा फ्लाई ऐश के परिवहन एवं निपटान की सतत् रूप से निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी तारतम्य में आज अवैध फ्लाईऐश निपटान करते दो गाडिय़ों पर 78 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
क्षेत्रीय अधिकारी छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल जिला-रायगढ़ श्री अंकूर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ से चपले मार्ग तक फ्लाईऐश परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान बिना अनुमति स्थल पर अवैध फ्लाईऐश निपटान किया जाना पाया गया। उक्त दोनों वाहनों पर 1500 रुपये प्रतिटन के अनुसार 78 हजार रुपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। साथ ही उद्योग को फ्लाईऐश का उचित प्रबंधन करने हेतु नोटिस जारी किया गया।
कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर पर्यावरण अधिकारी द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग, परिवहन के संबंध में जानकारी व शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7987033406 जारी किया गया है। जिस पर मैसेज कर फ्लाइऐश के अवैध परिवहन व डंपिंग के बारे में शिकायत की जा सकती है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button