अवैध रूप से धान परिवहन करते पखांजुर मंडी सचिव की बड़ी कार्यवाही,अवैध धान से भरा तीन ट्रैक जप्त….
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–,29.10.22
अवैध रूप से धान परिवहन करते पखांजुर मंडी सचिव की बड़ी कार्यवाही,अवैध धान से भरा तीन ट्रैक जप्त….
पखांजुर
कांकेर जिले के पखांजुर में अबैध रूप से धान परिवहन करते 3 ट्रक जप्त हुई हैं,बतादे की बीते रात लगभग 12 बजे बिना मंडी काट कर तीन ट्रक धान परिवहन करते पखांजुर मंडी सचिव ने पकड़ा है।
पखांजुर मंडी सचिव बीरेंद्र कुमार दिल्लीवर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पिछले रात अवैध धान से भरा 3 ट्रक को बड़गांव से जप्त कर पखांजुर मंडी में लाया गया है,मंडी अधिनियम के तहत मंडी कमीशन की अभी 5 गुना फाइन अदा किया जायेगा,एवं धान खरीदी के 3 से 4 महीने तक धान की अवैध कारोबार करने वालो पर कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।
जानकारी अनुसार धान के अबैध परिवहन करते 3 ट्रक को सम्बंधित विभाग द्वारा पकड़ा गया देखना ये है की इसपर कार्यवाही किस प्रकार की होती है,लोगो का कहना है पाखंजूर क्षेत्र मे परिवहन को लेकर मामला हमेशा से विबादित रहा है सम्बंधित विभाग से साठगांठ की बु आ रही हैं।