शराब के नशे में मंडप में पहुंचा दूल्हा, रश्मों के बीच फर्श में लेटा और सो गया, जाने फिर दुल्हन ने क्या किया….
नलबाड़ी:
लड़की के परिवार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
वहीं, घटना के बाद लड़की के परिवार ने नलबाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और शादी के लिए मुआवजे की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि दूल्हे पक्ष के कई सदस्य नशे की हालत में थे. परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया, “शादी अच्छी चल रही थी. हमने सारी रस्में पूरी कीं. दूल्हा ठीक से कार से उतर भी नहीं पा रहा था. पिता और भी ज्यादा नशे में थे.”
लड़की पक्ष ने बताया…
इसके अलावा, परिवार के सदस्य ने कहा, शादी को पूरा करने की पूरी कोशिश की. हमने दूल्हे पक्ष से अनुरोध करने की कोशिश की लेकिन 95% नशे में थे और उनकी महिलाएं हमें उकसा रही थीं. “जब माहौल ज्यादा खराब हो गया तो लड़की ने शादी नहीं करने का फैसला किया. उन्होंने बताया, हमने पुलिस को सतर्क कर दिया.



