अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर करता रहा रेप, पीड़ित बोली- मंदिर में शादी की फिर छोड़ दिया

बिलासपुर में बॉयफ्रेंड ने निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर युवती से रेप किया। साल 2022 में दोनों कपड़े की दुकान में साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी।दोस्ती होने के बाद दोनों एक-दूसरे को अपनी तस्वीरें भी शेयर करते थे। आरोपी ईश्वर प्रसाद गेंदले मुंगेली जिले के पालनसरी गांव का रहने वाला है।

[img-slider id="274450"]

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो ईश्वर प्रसाद उसे अपने गांव ले गया। जहां मंदिर में दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन इस बीच आरोपी ने युवती को बदनाम करने के लिए उसकी निजी तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर रेप

पीडि़त ने जांजगीर के अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक 13 जुलाई 2022 को ईश्वर ने फोन कर उसे बताया कि वो अपने रिश्तेदार को देखने के लिए सिम्स अस्पताल आया है। उसने पीडि़त को मिलने के लिए बुलाया और वो चली गई।

मुलाकात के बाद आरोपी ने उसकी फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया। साथ ही फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी उसे डरा धमकाकर कर लगातार उसका शोषण करता रहा। युवती ने डर और बदनामी के के चलते घटना की जानकारी अपने परिजन को नहीं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button