असिस्टेंट जेल के घर पर बदमाशों का हमला, घर के कांच तोड़ें और जान से मारने की धमकी

भिलाई। दुर्ग जेल परिसर से बड़ी खबर सामने आया है। गुरुवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच यहां सेंट्रल जेल के असिस्टेंट जेलर अशोक साव के निवास पर अज्ञात ने हमला कर दिया। घटना के बाद सुबह इसकी शिकायत की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच जेल परिसर स्थित असिस्टेंट जेलर अशोक साव के आवास के बाद बदमाश पहुंचा और जोर जोर से चिल्लाते हुए धमकी दे रहा था। इस दौरान बदमाश बाहर निकल देख लेंगे, जिसको बुलाना है बुला लो जैसी बाते कह रहे रहा था। यहीं नहीं बदमाश ने मकान के बाहरी हिस्से में तोड़फोड़ भी की।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी फुटेज जांचे जिसमें इसके एक बदमाश नजर आ रहा था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी का नाम अमित जोश पिता स्व मोरिश आरसी (30) है। आरोपी भिलाई नगर सेक्टर-6 का निवासी है। आरोपी के संबंध में बताया जा रहा है वह आदतन अपराधी है और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button