
अस्पताल में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी के लिए वेबसाइट का लिंक जारी
जशपुरनगर 07 मई 2021/ छत्तीसगढ़ में राज्य के सभी अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी के लिए वेबसाइट अब लाइव कर दिया गया है। वेबसाइट दिन में कई बार कुछ समय के अंतराल में अपडेट होती है। वेबसाइट के इस लिंक https://govthealth.cg-gov.in/ में जाकर आप यह जान सकते हैं कि कहां कितने बेड़ खाली है।