11th March 2026
बॉलीवुड

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं सायरा बानो

बॉलीवुड में अपने दमदार अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली सायरा बानो काफी समय से सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं. अभी कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। जी दरअसल सायरा को हार्ट प्रॉब्लम, हाई शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बीते 28 अगस्त को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहाँ से अब अभिनेत्री के फैंस और शुभचिंतकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जी दरअसल अभिनेत्री को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो अपने घर लौट आई हैं।

मिली जानकारी के तहत 77 साल की सायरा बानो अब अपने घर में आराम कर रहीं हैं. आप जानते ही होंगे उन्हें खराब तबीयत के बाद 28 अगस्त से हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में एडमिट कराया गया था। यहाँ उन्हें सांस लेने में कठिनाई और शुगर के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही थी। वहीँ अब हाल ही में अदाकारा के फैमिली फ्रेंड फैसल फारूखी ने उनके डिस्चार्ज होने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, ‘सायरा जी अब पहले से ठीक हैं। उन्हें हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर पर आराम कर रही हैं।

आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।’ वहीँ दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है सायरा बानो को हार्ट की समस्या है, साथ ही उन्हें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम भी है। जिसके लिए उन्हें ऐंजियोग्राफी की सलाह दी गई थी, हालाँकि उन्होंने ऐसा नहीं करवाया. वैसे आप जानते ही होंगे कि पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से सायरा टूट गईं हैं और लगातार उनका ध्यान रखा जा रहा है.

Related posts

MP की शेरनी से विद्या बालन ने की बात, कहा- आपकी जगह मैं होती तो बेहोश होकर गिर जाती…जानिए मामला

ADMIN DESK

कोरोना पॉजिटिव हुईं लता मंगेशकर, ICU में भर्ती

ADMIN DESK

इन तीन देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’, जानिए क्या है वजह

ADMIN DESK

Leave a Comment