
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम समेत 242 यात्रियों की मौत, लंदन जा रहा था एयर इंडिया का प्लेन… छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई है। रुपाणी लंदन जा रहे थे। विमान अहमदाबाद से उड़ान भरते ही क्रैश होकर नीचे गिर गया। विमान के धरती पर गिरते ही वह आग के गोले में बदल गया। 1 बजकर 38 मिनट में यह विमान लंदन के लिए टेकऑफ हुआ था और दो मिनट बाद एक बजकर 40 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हो गया।
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस हादसे में किसी का भी बचना मुश्किल है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
वहीँ, स्वास्थ्य प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा है कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। घटना स्थल के पास से कई शव मिले है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान के लिए DNA टेस्ट मंगाया गया है।