छत्तीसगढ़

CM की चौपालों में बंटीं सौगातें : जनकपुर नगर पंचायत बनेगा, रामदहा वाटरफाल पर्यटन केंद्र, रामगढ़ को मिनी स्टेडियम और उप तहसील का तोहफा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सीएम अपनी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां सीएम बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। बहरासी गांव की चौपाल में सीएम ने जनकपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने वहां रामदहा को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि रामदहा में बहुत ही सुंदर वॉटरफॉल है। बहरासी में की गई सीएम की बड़ी घोषणाएं क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए। बहरासी हायर सेकंडरी स्कूल का नया भवन बनेगा। जनकपुर -कोटाडोल सड़क के प्रभावितों के मुआवजे के लिए तीन करोड़ की घोषणा। माड़ीसराई में विद्युत उपकेंद्र बनेगा। क्षेत्र के सभी 26 गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी। केल्हारी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी। केल्हारी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा। कुवांरपुर और नागपुर को उपतहसील का दर्जा दिया जाएगा।

बच्चों ने मांगा और मिल गया मिनी स्टेडियम रामगढ़ गांव में लगी चौपाल के दौरान कई बच्चों ने सीएम से स्टेडियम की मांग की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वहां मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ में उप तहसील बनाने, रामगढ़ से कोटडोल तक सड़क निर्माण और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, अभी तक बिजली की सुविधा से वंचित रामगढ़, नटवाही, सिंघोर, इतवार, उज्ञाव, अमृतपुर, खैरवारीपारा, चुलादर, गरनई, झापर गांव में सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाई जाएगी। रजौली की चौपाल में भी कई बड़ी घोषणाएं कटगोड़ी, दूल्हीधार में एनिकट बनेगा। रजौली में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना। रजौली हाई स्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर उन्नयन। सोनहत ब्लॉक के ग्राम चंदहा, बंशीपुर, नवा टोला, कचोहर तक बिजली पहुंचाई जाएगी। किशोरी से कचोहर मार्ग में तथा नवा टोला से देवतीडांड मार्ग पर नवीन पुलिया का निर्माण। सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तर वाले अस्पताल के तौर पर अपग्रेड होगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button