आंगनबाड़ी केंद्र में छिपकली गिरी खाना खाकर 16 बच्चे हुए बीमार

1 Min Read

आपकी आवाज
भूपेंद्र गोस्वामी
* आंगनबाड़ी में छिपकली गिरी खाना खाकर 16 बच्चे बीमार
महासमुंद =आंगनबाड़ी में छिपकली गिरी खाना खाकर 16 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चो को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली क्षेत्र के ग्राम पोटका में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सन्चालित है। आंगनबाड़ी में आज बच्चो के लिये खाना बना था। खाने में कही से छिपकली गिर के मर गयी थी। जो खाना परोसते वक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नजर में नही आ सकी। बच्चो की तबियत बिगड़ने पर देखने पर खाने में छिपकली मरी पड़ी मिली।
खाना खाने के बाद बच्चो को उल्टियां होने लगीं। जिस पर 16 बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती करवाया गया। यहां बच्चो के परीक्षण में उनके शरीर मे विषाक्त पदार्थ मिला। ब्लाक मेडिकल आफिसर डाक्टर नारायण साहू के अनुसार सभी बच्चो को दवाइयां दी गयी है और उनका उपचार जारी है। फिलहाल सभी बच्चो की हालत स्थिर है।

Share This Article
Leave a Comment