जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंश का पालन करने की जा रही अपील…. साथ ही शासन के मापदण्डों का पालन नहीं करने वालों से वसूला जा रहा जुर्माना

25 फरवरी 2021 से 16 अप्रैल 2021 तक 3488 लोगों से 755030 रुपए का वसूला जुर्माना

जशपुरनगर 17 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण से  लोगों बचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मास्क नहीं लगाने वाले और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करके चालान काटा की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् 25 फरवरी 2021 से 16 अपै्रल 2021 तक कुल 3488 लोगों से 755030 रूपए का चालान काटा गया है। इनमें तहसील जषपुर में 236 लोगों पर 165400 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। इसी प्रकार बगीचा तहसील में 617 लोगों से 30600, सन्ना तहसील में 29 लोगों से 12500 रुपए, दुलदुला तहसील में 45 लोगों से 8400 रुपए, मनोरा तहसील में 173 लोगों से 18080 रुपए, कुनकुरी तहसील में 132 लोगों से 27100 रुपए, पत्थलगांव तहसील में 48 लोगों से 16600 रुपए, फरसाबहार तहसील में 71 लोगों से 19400 रुपए, कांसाबेल तहसील में 85 लोगों से 17800 रुपए की जुर्माना वसूली की गई। साथ ही नगरपालिका जसपुर में 476 लोगों से 52680 रुपए, कोतबा नगरपंचायत  में 281 लोगों से 31220 रुपए, कुनकुरी नगरपंचायत में 516 लोगों से 65000 रुपए, बगीचा तहसील में 266 लोगों से 104750 रुपए, पत्थलगांव नगरपंचायत में 238 लोगों से 52100 रुपए एवं पुलिस विभाग जशपुर के द्वारा 275 लोगों से 133400 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। इसके साथ ही सभी लोगों से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button